सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल के ड्रामेटिक क्लब “प्रतिबिंब” द्वारा वार्षिक नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता “परवाज़ 2024” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में NAARM हैदराबाद, TISS मुंबई, BSS भोपाल, IEHE भोपाल, MANIT भोपाल, IIFM भोपाल, पारुल यूनिवर्सिटी, गुजरात एवं रबींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, रायसेन के कुल 107 छात्र-छात्रों ने भाग लिया। इस 08 टीमों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, कलंक से लैंगिक समावेशिता, पारिस्थितिकी तंत्र सद्भाव, बालिका शिक्षा और श्रमिक विरोध जैसे गंभीर विषयों पर प्रस्तुतिया दी एवं इन विषयों पर जागरूकता का सन्देश दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बी. के. सिंह, आई.जी (वन), भारत सरकार (मुख्या अतिथि); श्री मनोज नायर, निदेशक, टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (निर्णायक गण); डॉ के. रविचंद्रन, निदेशक, आईआईऍफ़एम् एवं मनमोहन यादव, आईआईऍफ़एम् उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मनोज नायर ने कहा, “वर्तमान पीढ़ी डिजिटल पीढ़ी बन चुकी है जो अपनी भावनाएं इमोजि से व्यक्त करती है, ऐसे में नाटक की विधा एक संजीवनी का काम करती है एवं भावनाओं को व्यक्त करने में व्यक्ति विशेष के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देती है।” साथ ही संस्थान के निदेशक डॉ के. रविचंद्रन ने सभी विद्यार्थियों को विभिन्न सामजिक मुद्दों पर इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए बधाई प्रेषित की एवं शुभकामनाएं दी।
पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सी. अचलेंदर रेड्डी द्वारा विशेष रूप से उपस्थिति रहे साथ ही विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस के छात्र प्रतिष्ठित प्रथम स्थान हासिल किया। वहीँ मेनिट भोपाल एवं पारुल यूनिवर्सिटी, वडोदरा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।