सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा अपने तीन दिवसीय वार्षिक बिज़नेस फेस्ट “कोलेसेन्स 24 : क्लाइमेट डैश टू नेट जीरो ” का शुभारंभ किया जायेगा। इस समारोह की इस वर्ष की थीम – ‘क्लाइमेट डैश टू नेट जीरो’ रखी गयी है। इस तीन दिवसीय समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से 69 से अधिक प्रतिभागि भाग लेंगे, जिनमें IIM इंदौर, IIM उदयपुर, MDI गुड़गांव, KJ सोमैया, गोवा प्रबंधन संस्थान, MANIT आदि के विद्यार्थी शामिल है।
इस वर्ष यह तीन-दिवसीय सामारोह पर्यावरण, जलवायु और व्यवसाय प्रबंधन के प्रमुख व्यवसायिक कौशल पर केंद्रित रहेगा। यह फेस्ट विद्यार्थियों के व्यवसाय कौशलों के व्यवहारिक पक्ष के सभी आयामों को प्रदर्शित करने का सुअवसर प्रदान करता है, इसमें व्यवसाय, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे समीक्षा – द केस स्टडी कम्पटीशन, मैनेजरियल मेस्ट्रो, मार्केटिंग मेवरिक, रेसिलिएंट रुट्स एवं इन्वेंचर शामिल है।
इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न केस स्टडी , नवाचारों , प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ईएसजी, पर विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा और बहुत से संवेदनशील क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख व्यक्तित्वों एवं विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। साथ ही संस्थान के ड्रामेटिक्स क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता “परवाज़” का भी आयोजन 25 फरवरी को किया जायेगा।