सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा संस्थान का 43 यॉ स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता के रविचंद्रन, निदेशक, आईआईएफएम, आर. बी लाल, पूर्व निदेशक, आईआई एफ एम राम प्रसाद, पूर्व निदेशक, आईआईएफएम बी. पी. पेठिया, पूर्व निदेशक, आईआईएफएम एवं पी. के. बिस्वास, कुलपति, जे एल यु द्वारा की गयी।
इन कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के आई एफ एम अधिकारी, संस्थान के विद्यार्थि, संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
अपने उदघाटन भाषण में सस्थान के निदेशक के रविचंद्रन ने आई आई एफ एम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज आई.आई.एफ.एम. जिस स्तर पर है यह इस संस्थान के पूर्व निदेशकों द्वारा किए गये परिश्रमों का फल है, एडमिशन और प्लेसमेंट्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ हम निरंतर प्रगति की दिशा में कार्य कर रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप संस्थान को हाल ही में डीम्ड टू वी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल चुका है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम अधिक से अधिक योगदान दे पाये इसलिए हम आने वाले वर्षों में चार नये पाठ्यक्रमों को संस्थान में शुरू करने जा रहे है जिसमे से एक पाठ्यक्रम वर्तमान वर्ष के अंत तत्रा शुरू होने की संभावना है। रविबंद्रन ने सम्थान एलुमनाई असोसिएशन एवं पूर्व छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी मराहना की, उन्होंने बताया आई आई एफ एम के छात्र आज हर क्षेत्र में मौजूद है एवं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।