सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / ग्वालियर : देश के केंद्रीय गृह,सहकारिता मंत्री और भाजपा में चाणक्य कहे जाने वाले अमित भाई शाह मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावो की तैयारी के सिलसिले में एकदिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश आए। वे सबसे पहले एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे।
ग्वालियर के एयरपोर्ट पहुंचने पर मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने उनका स्वागत सत्कार करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया।