सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय, भोपाल के लिए गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय की एम.टेक डिजिटल कम्युनिकेशन की उत्तीर्ण छात्रा चेतना राहंगडाले का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) के पद पर हुआ है।

चेतना राहंगडाले ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में प्राप्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति माननीय साधना कपूर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद पिल्लई, प्रो-वाइस चांसलर भारती सातनकर, कुलसचिव श्याम पाटकर, अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता अशोक कुमार झाला, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष. सुरेश गावंडे एवं समस्त कर्मचारियों ने चेतना राहंगडाले को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने चेतना की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।चेतना का सभी छात्रों के लिए संदेश है कि – "लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर कड़ी मेहनत करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।"


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एसप #चयन #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अपन