सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा यूनिवर्सिटी के भाभा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज़, विभाग – बाल एवं निवारक दंत चिकित्सा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” विषय पर आकर्षक 3-डी मॉडल प्रदर्शनी प्रस्तुत की। विभाग द्वारा सुंदर कृष्ण दर्शन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता तथा आगंतुकों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
दूसरे दिन बीडीएस के छात्र-इंटर्न्स ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। इनमें सांस्कृतिक नृत्य, मधुर बांसुरी वादन, कृष्ण लीला, भजन तथा वृंदावन थीम पर आधारित अद्भुत प्रस्तुति शामिल रही। यह आयोजन वरिष्ठ छात्रों की नेतृत्व क्षमता तथा कनिष्ठ छात्रों की टीम भावना का अनूठा उदाहरण बना। सभी ने मिलकर एक लक्ष्य की प्राप्ति हेतु उत्कृष्ट समन्वय का परिचय दिया।
#जन्माष्टमी #भाभाकॉलेज #डेंटलसाइंसेज़ #सांस्कृतिकउत्सव #श्रीकृष्ण