सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अशोका बुद्ध विहार समिति भोपाल बौद्ध समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को 2जून को सम्मानित करेगी। एमपी और सीबीएसई बोर्ड में 80प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अशोका बुद्ध विहार भोपाल में 2 जून को सुबह 10बजे किया जाएगा।
बुद्धिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष भीमराव पटाईत एवं पूर्व अध्यक्ष अभिमान सोनवाने ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी मार्कशीट की प्रति स्कैन कर 30 मई तक बुद्ध विहार समिति के गणेश कुमार सोमकुंवर के वॉट्सएप नंबर( 9981746113) पर भेज सकते है। सोसायटी अध्यक्ष ने भोपाल के सभी मेधावी विद्यार्थियों को अपने परिवार के साथ 2 जून(रविवार) को सुबह 10 बजे अशोका बुद्ध विहार भोपाल में उपस्थित होने का आग्रह किया।