सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल अभिव्यक्ति द रेड शो 2023-24 के अंतर्गत एच.आई.वी/एड्स के प्रति व्यापक जनजागरूकता हेतु राज्य स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 7 विश्वविद्यालय से विजयी दल द्वारा भाग लिया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एस.के जैन ( कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय), सविता ठाकुर ( सन्युक्त निदेशक, मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति), अशोक कुमार श्रोती (क्षेत्रीय निदेशक, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़), आर.के विजय ( राज्य एन.एस.एस अधिकारी), अनंत कुमार सक्सेना (कार्यक्रम समन्वयक, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय), राहुल सिंह परिहार( ई.टी.आई प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई बरकतउल्ला विश्वविद्यालय), राजकुमार वर्मा (युवा अधिकारी, भारत सरकार) तथा समस्त विश्वविद्यालयों से आए दल प्रभारी उपस्थित रहे। विजेता निर्णायक मंडली में अतिथि के रूप में शिव कुमार (रंगकर्मी), प्रशांत दुबे (पत्रकार एवं रंगकर्मी), हरिसेवक अहिरवार (रंगकर्मी) उपस्थित रहे।
आयोजित नुक्कड़ नाटक का नाम अभिव्यक्ति, द रेड शो रखा गया व प्रतियोगिता का विषय- एच.आई. वी संचरण के मार्ग, एच.आई.वी एड्स से सम्बन्धित मिथक और भ्रान्तिया, हेल्पलाइन 1097 का प्रचार कलंक और भेदभाव/ एच.आई.वी अधिनियम पर प्राप्त रखा गया।
प्रतियोगिता में सातों विश्वविद्यालय के विजयी दल ने सहभागिता प्रदान की एवं उत्साह से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित करवाई गयी मैराथन, रील मेकिंग, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में विजेता स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। आदरणीय सविता ठाकुर द्वारा स्वागत भाषण में विशेष रूप से रेड रिबन क्लब, वर्बल कम्युनिकेशन, एच.आई.वी के बारे में पूर्ण जानकारी उपस्थित जन समुदाय को बताया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सातों विश्वविद्यालय के विजेता दलों ने एच.आई.वी /एड्स से जुड़ी छोटी से छोटी बातों को मद्देनज़र रखते हुए अपनी प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया एवं एच.आई.वी /एड्स के प्रमुख 4 कारण व सुरक्षा हेतु नियमों को विस्तारपूर्वक विश्वविद्यालयों द्वारा बताया गया। नुक्कड़ नाटक को और भी प्रभावशाली बनाने हेतु विश्वविद्यालयों के स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर, स्वनिर्मित गाने एवं पीरामिड का प्रयोग किया गया। सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा एच.आई.वी/ एड्स पर आधारित फ़्लैश मोब की भी प्रस्तुति दी गयी ।
राज्य स्तर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय इंदौर ने 10000 की पुरस्कार राशि जीत कर प्रथम स्थान का शीर्षक अपने नाम किया वही द्वितीय स्थान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने 7000 की नगद राशि एवं तृतीय स्थान पर महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय बुंदेलखंड ने 5000 की नगद राशि प्राप्त कर अपना परचम लहराया। नगद राशि के साथ सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र एवं सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र वितरित कर सभी का उत्साहवर्धन किया गया ।
विश्वविद्यालय द्वारा जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर एच.आई.वी /एड्स जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का उद्देश्य समस्त युवा वर्ग को एच.आई.वी/एड्स से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी बड़े स्तर पर प्राप्त करवाना रहा एवं एच.आई.वी /एड्स को कम करने हेतु एक छोटा सा कदम आगे की ओर बढ़ाना विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश है।