सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के बायोसाइन्स विभाग में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में “मानक क्लब” का गठन किया गया था । इस क्लब के लगभग २० छात्र-छात्राओं ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रायोजित “मानक लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में सबसे पहले बायोसाइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गर्ग द्वारा बी.आई.एस. के रिसोर्स पर्सन श्री अविनाश कैथोरिया का स्वागत किया गया ।
बायोसाइंस विभाग के मेंटर डॉ. कपिल कुमार सोनी और रिसोर्स पर्सन अविनाश कैथोरिया ने भारतीय मानक ब्यूरो और मानक लेखन प्रतियोगिता के बारे में मार्गदर्शन दिया तथा दैनिक जीवन की वस्तुओं में बी.आई.एस. के हॉलमार्क और उसके महत्व के बारे में बताया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने “पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर” विषय पर मानक लेखन किया और मानक लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिषेक सिन्हा-जया सरकार, द्वितीय स्थान पर कृष्ण पटेल-वाणी जैन, तृतीय स्थान पर ख़ुशबू सोनी-विनायक दुबे और सांत्वना पुरस्कार हेतु भावना कमल-आभा जायसवाल का समूह रहा जिन्हें पुरुष्कृत किया गया। यह कार्यक्रम डॉ.विनीशा सिंह, विभागाध्यक्ष जियोलॉजी विभाग, डॉ.अनीता तिलवारी विभाग अध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी विभाग, डॉ. रेखा खंडिया विभागाध्यक्ष जेनेटिक्स विभाग, रिसर्च स्कॉलर्स और विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।