सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना(PM USHA) का डिजिटली लॉन्च वर्चुअल मोड से देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया| माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू से इस कार्यक्रम का डिजिटली लॉन्च वर्चुअल मोड में किया गया|
विदित हो कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा )के अंतर्गत 100 करोड रुपए की राशि प्राप्त हुई है|
कार्यक्रम इस दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहा कि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में आज मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल , प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव , मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर , विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन के अलावा मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव कैलाश चंद्र गुप्ता, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग निशांत बरबड़े के अलावा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुल सचिव आई के मंसूरी एवम लगभग 2000 के आसपास शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस सभागार में बैठकर इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना एवं भागीदारी की। इसके अतिरिक्त बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण के अतिरिक्त विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, फीस विन्यामक आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर भारत शरण सिंह भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम राज्यपाल एवं कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर एसके जैन एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री का शाल एवं श्रीफल तथा फलों की टोकरी से मंच पर स्वागत भी किया गया। उसके उपरांत पीएमओ से प्राप्त लिंक से जुड़कर यहीं से सभी ने इस कार्यक्रम को सुना|
विदित हो कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता बढ़ाने, मान्य दंड और मान्यता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने शासन और शैक्षणिक सुधारो को बढ़ावा देने अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा ) को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया| इस योजना के तहत संपूर्ण भारत में कुल 78 विश्वविद्यालयो को वित्तीय सहायता प्रदान की गई जिसमें कुल रुपए 12 करोड़ 926 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है| प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP- 2022) देश में मार्गदर्शन शक्ति के रूप में एक प्रमुख पहचान के रूप में साबित होगी|
इस योजना के सहयोग से हमारे युवाओं के विकास में अपनी भूमिका को निर्वहन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में बहुविकल्पीय शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय योजना से प्रदेश को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा