सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग में छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स के करियर गाइडेंस के लिये एक सेमिनार का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाईस चांसलर प्रोफेसर एस के जैन ने की ।यूआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर एन के गौर ने स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम का संचालन डॉ शशि यादव और डॉ सुनंदा मानके ने किया ।सेमिनार के वक्ता प्रोफेसर वीजेंद्र अग्रवाल अमेरिका के इमेरिटस प्रोफेसर भारत भ्रमण के लिए आये हैं ।
प्रोफेसर अग्रवाल डॉक्टरेट आईआईटी से करने के बाद इटली, जापान और फ़्रांस में रिसर्च फेलो रहे हैं । 1978 से अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज़ में (न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, टेक्सस आदि) शिक्षाविद रहे और प्रेसिडेंट क्लिंटन के कार्यकाल में इन्होंने साइंस एंड टेक्नोलॉजी पालिसी के एग्जीक्यूटिव फेलो भी रहे ।
कार्यक्रम में प्रोफेसर अग्रवाल ने छात्रों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया | सुंदर पिचाई, ए पीजे अबुल कलाम और सत्यार्थी जैसे महान लोगों के उदाहरण देकर और उनकी दिये कौटेशंस से उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने शिक्षक और छात्रों के बीच म्यूचुअल ट्रस्ट होने की बात की और छात्रों को पढ़ाई के साथ और बाक़ी स्किल्स विकसित करने पर ज़ोर दिया ।
उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के लिए इच्छुक छात्रों को तैयारी करने और चुनौतियाँ का सामना करने के लिए उन्होंने मार्गदर्शन दिया । भारत और विदेश की समानता और विभिन्नता पर उन्होंने प्रकाश डाला और विदेशों में भारत की छवि में पिछले कुछ वर्षों में आये बदलाव पर उन्होंने चर्चा की। दोपहर में प्रोफ़ेसर अग्रवाल ने शिक्षकों को भी संबोधित किया