सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार-2024 का आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को किया गया। मीणा समाज के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देव मीणा को सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा पंख खेल उपाधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें देव को 51हजार की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मीणा समाज के राष्ट्रीय खिलाड़ी देव मीणा को अंडर- 19 कैटेगरी में पोल वॉल्टर खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित करने पर देव मीणा को संगठन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के 55 जिलों की 55 उभरती खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उन युवा और होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कड़ा संघर्ष कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया।