सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Android यूजर्स के लिए Google ने Passkey और पासवर्ड मैनेज करने से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यूजर्स बिना किसी अनएन्क्रिप्टेड फाइल को डाउनलोड किए अपने पासवर्ड और Passkey को एक Password Manager से दूसरे में ट्रांसफर कर सकेंगे। Google के मुताबिक, यह नया सिस्टम Android के जरिए सुरक्षित तरीके से क्रेडेंशियल ट्रांसफर करता है।

इस फीचर की मदद से Password Manager बदलना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा। शुरुआत में Google Password Manager, 1Password, Bitwarden और Dashlane जैसे मैनेजर्स के बीच ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है। दूसरे पार्टनर्स के जुड़ने के साथ यह सपोर्ट आगे और बढ़ सकता है।

ऐसे करें Passkey ट्रांसफर: सबसे पहले नए Password Manager में जाएं और दूसरे प्रोवाइडर से Password या Passkey Import/Copy करने का विकल्प चुनें। इसके बाद Android आपके फोन में मौजूद कम्पैटिबल Password Managers की पहचान करेगा। फिर Continue पर टैप करने के बाद पुराने Password Manager में जाकर ट्रांसफर को रिव्यू और अधिकृत करना होगा। इसके बाद क्रेडेंशियल कुछ ही सेकंड में सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो जाएंगे।

इस अपडेट से यूजर्स को Passkey दोबारा बनाने की जरूरत कम होगी और संवेदनशील डेटा को असुरक्षित फाइल में एक्सपोर्ट करने का जोखिम भी घटेगा।


Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #Desksource #Android #Passkey #सफर #DeskSource #एनएन #टवर #आईट