बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर में हैं। मंगलवार को उन्होंने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर फिल्म की सफलता की कामना की। अनन्या ने मंदिर में सफेद गुलाब चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं, जो इस समय जयपुर में ही शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तहत हो रहा है।
जयपुर प्रवास के दौरान अनन्या ने अपनी करीबी दोस्त गौरवी कुमारी से सिटी पैलेस में मुलाकात की। गौरवी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की बेटी हैं। अनन्या ने प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन (PDKF) द्वारा चलाए जा रहे हस्तशिल्प कार्यों को सराहा और उनके उत्पादों की सराहना की। उन्होंने ‘गर्ल पावर’ नाम से एक विशेष उत्पाद भी डिजाइन किया।
वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने जयपुर की कला, संस्कृति और मानसून की जमकर तारीफ की।
फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म राजस्थान की पारंपरिक पृष्ठभूमि में एक रोमांटिक-कॉमेडी कहानी पेश करेगी।
#अनन्या_पांडे #काले_हनुमान_मंदिर #जयपुर_दर्शन #बॉलीवुड_सेलिब्रिटी #हिंदू_धर्म #अनन्या_मंदिर_विजिट