सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईसेक्ट के लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा स्कोप कैम्पस में यौन उत्पीड़न अधिनियम और मानसिक स्वास्थ्य (पॉश-POSH) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईसेक्ट संस्थान के 60 से अधिक कर्मचारियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जुड़कर जानकारी हासिल की। विशेषज्ञ वक्ता सुश्री शिखा छिब्बर, मानवाधिकार वकील ने पॉश अधिनियम के उद्देश्य और महत्व को साझा किया। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के नियम और पीड़ित महिला को आंतरिक अनुपालन समिति (आईसीसी) से किससे और कैसे जुड़ना है, कुछ व्यावहारिक उदाहरण और प्रस्तुति के साथ समझाया गया।
यह प्रशिक्षण लर्निंग एंड डेवलपमेंट/कॉर्पोरेट एचआर द्वारा आयोजित किया गया था क्योंकि हम महिला सप्ताह की ओर आगे बढ़ रहे हैं। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रबंधन इस अभियान का समर्थन करता है।