सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आईसेक्ट के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग/कॉर्पोरेट एचआर की पहल पर अपने सहायक कर्मचारियों के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनके कार्य से जुड़े विभिन्न आयामों पर जानकारी प्रदान की गई।
इसमें पहले सत्र में डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ के श्री शेखर सूर्यवंशी ने गार्डों के लिए गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा कर्मियों की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि वे संगठन के प्रमुख चेहरे के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।
इसके बाद श्रीमती मनीषा आनंद ने आवश्यक सेवा और शिष्टाचार कौशल पर दूसरे सत्र का नेतृत्व किया। इसमें प्रतिभागियों ने सरविगं के दौरान सही पोश्चर बनाए रखने, अभिवादन, प्रोटोकॉल और सटीक टेबल सेटिंग व्यवस्था संबंधी उचित तकनीक सीखी। सत्र में व्यावसायिकता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सामान्य शिष्टाचार पर भी जोर दिया गया।
तीसरा सत्र आराध्या पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, के सुधीर शर्मा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण पर केंद्रित रहा। उन्होंने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) करने पर आवश्यक निर्देश दिए और दौरे (मिरगी) और सांप के काटने से निपटने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
अंतिम सत्र में वी.एस.राठौड़, मेसर्स सेफेज, ने एबीसी, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग पर एक व्यावहारिक प्रदर्शन के साथ प्रशिक्षण का समापन किया।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि यह व्यापक प्रशिक्षण पहल अपने सहायक कर्मचारियों के निरंतर विकास के लिए आईसेक्ट की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। साथ ही हम इसके जरिए सुनिश्चित करते हैं कि वे सुरक्षा, सेवा और व्यावसायिकता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें।
इस सत्र के आयोजन में प्रमुख सहयोग आईसेक्ट प्रबंधन, कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अदिति चतुर्वेदी वत्स, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) का रहा। उन्होंने सुश्री अर्चना जैन, सुमित मल्होत्रा और मनमोहन सोनी समेत एल एंड डी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।