सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल की खेल समिति द्वारा संस्थान में क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन, संस्थान के कार्यपालक निदेशक, अजय सिंह के मार्गदर्शन में, सह अधिष्ठाता (अकादमिक) डा अश्वनी टंडन द्वारा विभिन्न संकाय सदस्यों के साथ ,एम्स भोपाल के खेल समिति के सदस्यों की उपस्तिथि में किया गया l
प्रतियोगिता में कुल 16 दलों ने भाग लिया, जिसमें निवासी चिकित्सक और संकाय सदस्य भी शामिल थे।प्रतियोगिता का समापन 19 फ़रवरी को हुआl
मेडिसिन का दल विजेता रहा, पूर्व विजेता सर्जरी दल इस बार उप विजेता रहा।