सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह संकाय और छात्रों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता और ज्ञान-साझाकरण की संस्कृति को सदैव बढ़ावा देते रहते हैं।

उनके मार्गदर्शन में, एम्स भोपाल ने विभिन्न शैक्षणिक मंचों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हाल ही में एम्स पटना में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज के 12वें वार्षिक सम्मेलन में एम्स भोपाल के बायोकेमिस्ट्री विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर सुखेस मुखर्जी को कैंसर अनुसंधान में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए श्रीमती फरहा दीबा हक ओरेशन पुरस्कार प्रदान किया गया।

उनका ओरेशन “हाइपोक्सिक ब्रेस्ट कैंसर में एचआईएफ गाइडेड सिग्नेचर जीन के मॉलिक्यूलर स्केच और इन्फ्लेक्शन्स” पर था। इस सम्मलेन के दौरान बायोमेडिकल साइंस से जुड़े विशेषज्ञों को अपने शोध और निष्कर्षों को एक दूसरे के साथ साझा करने का अवसर मिला । एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने डॉ. सुखेस मुखर्जी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए संकाय सदस्यों को अपने आयाम को व्यापक बनाने और शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सम्मेलनों में भाग लेने के महत्व को बताया ।