ITDC HINDI| INTERNATIONAL DESK| ANURAG PANDEY
एलोन मस्क जो की स्पेस एक्स के सी ई ओ है उन्होंने बहिचर्चित् सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 Billion US Dollars मे खरीद लिया है। उनके और ट्विटर के बीच ये डील 26 अप्रैल को हुई है। मस्क और ट्विटर के बीच हुई इस 44 Billion US डॉलर की इस डील ने काफी चर्चा बटोरी है। मस्क ने डील होने के बाद एक बयान में कहा था “स्वतंत्र भाषण एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है,” ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है – मैं टि्वटर में काम करने के लिए तैयार हूं ।

तब भी सोमवार को, ट्विटर ने कहा कि वह खुद को एलन मस्क को 44 अरब डॉलर के सौदे में बेचने के लिए सहमत हो गया है। ट्विटर और एलन मस्क की इस डील के बाद अब एलन मस्क काफी चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर एलन मस्क के पुराने ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक बार ट्विटर की रेट के बारे में पूछा था. अब लोगों का कहना है कि एलन मस्क ने करीब 5 साल पहले ही ट्विटर खरीदने का मन बना लिया था और अब इसे खरीद लिया है।

इसके बाद तभी ही मस्क ने अपने ट्विट में बता दिया था की वो ट्विटर खरीदना चाहते थे उस ट्वीट में मस्क ने स्मिथ के साथ बातचीत की और अंत में स्मिथ ने उनसे ट्विटर के पूरे मूल्य के बारे में पूछा था बातचीत की शुरुआत मे स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा था, “आई लव ट्विटर” इसका जवाब देते हुए, स्मिथ ने मस्क को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने का सुझाव दिया, जिस पर एलन मस्क मजाक में पूछते हैं: “कितना का है?”

वही ये खत्म हुआ ही नहीं था की मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अब मैं कोका कोला खरीदूंगा ताकि उसमे वापस कोकीन डाल सकूं’। आधे घंटे में ही इस ट्वीट को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

एलोन मस्क ने कहा है की वो कुछ नये फीचर्स जोड़ेंगे ट्विटर मे जैसे की एलन मस्क के ऐलान के साथ ही उन्होंने अपने बयान में कहा है कि ट्विटर ओपेन सोर्स किया जाएगा। उन्होंने फ्री स्पीच शब्द का इस्तेमाल किया है। स्पेस एक्स के सीईओ मस्क का मानना है कि ट्विटर में काफी पोटेंशियल है, मगर उसके लिए कंपनी को प्राइवेट बनाना होगा। अब कंपनी एलन मस्क की हो जाएगी और उसके बाद इसमें कई बदलाव नजर आएंगे।

एलन मस्क ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की जानकारी दी थी कि वह इस प्लेटफॉर्म से बॉट अकाउंट को क्लीन कर देंगे। इससे लोगों का काफी सहूलियत मिलेगी। दरअसल, ट्विटर पर फेक अकाउंट्स की भरमार है, कई लोगों के अकाउंट में ढेरों फर्जी अकाउंट्स मौजूद है, जो सिर्फ नंबर बढ़ाने का काम करते हैं।
अब देखना ये होगा की एलोन मस्क द्वारा बताये गए ये सारे फीचर्स ट्विटर
कब तक लॉन्च करता है।