सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के हफ्तेभर में ही नगर निगम ने लोगों को बड़ा झटका दिया है। एमआईसी से सालभर पहले पास हुए प्रस्ताव के आधार पर शहर की 531 कॉलोनियों में संपत्तिकर का रेट जोन यानी स्लैब बदल दी है। इससे इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों पर 12 से लेकर 63 प्रतिशत का बोझ बढ़ेगा। ये नई स्लैब इसी साल से लागू होगी। निगम ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। हालांकि इसमें एमआईसी के 21 मार्च 2023 के प्रस्ताव का जिक्र है, ताकि आचार संहिता की अड़चन न आए।
अभी 5 रेट जोन, जो सबसे महंगा इलाका, वह 1 नंबर में
शहर की 2210 कॉलोनियां 5 रेट जोन में बंटी हैं। जोन-1 में सबसे अधिक रेट हैं तो 5 नंबर में सबसे कम। निगम ने जिन 531 कॉलोनियों के रेट जोन बदले हैं, उनमें कुछ को 5 से 2 में कर दिया है तो कुछ को 5 से 4 में। इसी तरह 4 वाले को 3 या 1 नंबर रेट जोन में डाला है। इससे सबकी दरें बढ़ जाएंगी।
समझें, कैसे बढ़ेगा संपत्तिकर
अभी जोन 1 में 30 रुपए, जोन 2 में 26 रु., जोन 3 में 21 रु., जोन 4 में 18 रु. और जोन 5 में 16 रु. प्रति वर्गफीट का रेट है और इसके हिसाब से संपत्तिकर की गणना होती है।
न्यू देवास रोड जोन 5 में था तो वहां 16 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से टैक्स बनता था। अब वह सीधे जोन 2 में चला गया है तो वहां 26 रुपए के हिसाब से टैक्स लगेगा, यानी 10 रुपए प्रति वर्गफीट का भार लोगों पर बढ़ेगा।
इसे आसान तरीके से यूं भी समझ सकते कि किसी व्यक्ति का घर 1000 वर्गफीट का है और उसकी कॉलोनी अभी रेट जोन 4 में है तो संपत्तिकर 1749 रुपए होता है। अब अगर वह रेट जोन 2 में चला गया है तो उसका संपत्तिकर बढ़कर 2526 रुपए सालाना हो जाएगा।
इन कॉलोनियों पर असर
न्यू देवास रोड, सुदामा नगर, राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा, निपानिया क्षेत्र की सभी टाउनशिप, सुखलिया, बसंत विहार, शांति निकेतन, आशीष नगर, कालानी नगर, सुखदेव नगर, बड़ा सराफा, शालीमार टाउनशिप सहित 531 कॉलोनियों में टैक्स स्लैब बदली है।
नगर निगम ने संपत्तिकर के रेट जोन बदले, आज से ही नई दरों पर जमा होगा टैक्स
नगर निगम ने संपत्तिकर के रेट जोन में जो बदलाव किया है, उसका असर शहर के 71 वार्डों की 531 कॉलोनियों पर पड़ेगा। निगम ने फिलहाल 14 वार्डों में स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। ये रेट जोन बदलाव तुरंत लागू हो गए हैं, लिहाजा सोमवार से ही टैक्स भरने जाने वाले लोगों को नई दरों से पैसा जमा करना होगा।
- रेट जोन 5 से 3 में आई कॉलोनियां (कुल संख्या- 95)गणेशगंज, तिरुपति कॉलोनी, छत्रीबाग, भक्त प्रह्लाद नगर, जवाहर मार्ग, जीएनटी मार्केट, शालीमार पॉम, गुलाबबाग कॉलोनी, राजाबाग, बापजी नगर, संजय उपवन, मालवा मिल रोड, एमआर 9 के दोनों तरफ, गणेश पुरी, विनोबा नगर, पुष्प विहार, गीता नगर, गाड़ी अड्डा, मुराई मोहल्ला, सिंधु नगर, मथुरा महल, दयानंद नगर, विदुर नगर, द्रविड़ नगर, अंबिकापुरी, रुकमणी नगर, सुखदेव नगर, आनंद नगर, आशीष नगर एक्सटेंशन, कालिंदी कुंज, बिजली नगर, ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन, वैभव नगर, संचार नगर आदि।
- रेट जोन 4 से 2 में आई कॉलोनियां (कुल संख्या-40)बड़ा सराफा, सांठा बाजार, स्नेहलतागंज, जती कॉलोनी, रामबाग, पंत वैद्य कॉलोनी, जूनी कसेरा बाखल, शंकरबाग, अनुराग नगर, स्कीम नंबर 94, 78, 113,114 व 95, अक्षय दीप कॉलोनी, अन्नपूर्णा, ट्रांसपोर्ट नगर, सुदामा नगर आदि।
- रेट जोन 3 से 1 में आई हैं कॉलोनियां (कुल संख्या- 17)शालीमार टाउनशिप, टेलीफोन नगर, मनभावन नगर, रवींद्र नगर, विवेकानंद नगर, इंद्रपुरी, विष्णुपुरी, मां विहार कॉलोनी आदि।
- रेट जोन 5 से 4 में आई कॉलोनियां (कुल- 167)अंजनीनगर, कान्यकुंज नगर, साधना नगर, कमला नेहरू नगर, द्वारकाधीश नगर, महेश गार्ड लाइन, वृंदावन कॉलोनी, न्यू हीरा नगर, वीणानगर, श्याम नगर एनेक्स, सुखलिया, सुंदर नगर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, मेघदूत नगर, शिवशक्ति नगर, नेहरूनगर, सर्वहारा नगर, बजरंग नगर, प्राइम सिटी, गंगा देवी नगर, पूनम पैलेस, भाग्यश्री नगर, मालवीय नगर, शीतल नगर, राजीव आवास विहार, श्रद्धाश्री कॉलोनी, न्याय नगर, दुबे का बगीचा, खजराना, हाजी कॉलोनी, धीरज नगर, पायल वाटिका, पुष्प वाटिका, मोती तबेला, रावजी बाजार, तेजपुर गड़बड़ी, द्वारकापुरी, नगीन नगर, पल्हर नगर, सीताराम पार्क, आशीष नगर, प्रीति नगर, लक्ष्य विहार, सुख शांति नगर आदि।