आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़: जैसा की आप सभी जानते है मुफ्त राशन योजना के तहत सभी को गेंहू मिलते थे अब गेंहू के स्थान पर मिलेगा चावल सरकार ने इस योजना में बदलाव किये है आपको बता दें की पहले पीले कार्ड धारकों को गेंहू तथा चावल दोनों ही इस योजना के तहत मिलते थे लेकिन अब इस बदलाव के बाद सिर्फ चावल ही पीले कार्ड धारकों को दिया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा के तहत सरकार ने कोरोना काल में मुफ्त राशन योजना चलाई थी। अभी भी यह योजना चल रही है तथा लोग इसका लाभ ले रहें हैं। आपको बता दें की मुफ्त राशन के लिए सफ़ेद तथा पीला राशन कार्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त था। यदि आपके पास में पीला कार्ड है तथा आप भी मुफ्त राशन की सुविधा प्राप्त करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ख़ास है। असल में सरकार ने अपनी राशन योजना में काफी बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बारे में ही आज हम आपको जानकारी दे रहें हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।
केंद्र सरकार ने PM गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना की शुरुआत की थी। करोड़ों लोगों ने इस योजना का लाभ लिया था। इस योजना में अब एक बड़ा बदलाव किया गया है। असल में अब यह कहा जा रहा है कि इस योजना के तहत मिलने वाले अनाज में अब गेंहू को बंद कर दिया जाएगा तथा चावल ही अब इस योजना के लाभार्थियों को दिया जाएगा।