आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़: जैसा की आप जानते है देश में 5G सेवा बहुत जल्द उपलब्ध होने वाली हैं। अक्टूबर अंत तक 5G सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा। सबसे पहले देश के 13 शहरों में 5G सेवा मिल सकेगी।
जानते हैं कि वो कौन-कौन सी जगहें हैं जहां पर सबसे पहले 5G कनेक्टिविटी दी जा रही है। देश के वे 13 शहर, जो 5G कनेक्टिविटी पाने वाले पहले शहर बन सकते हैं।
दूरसंचार विभाग के अनुसार, देशभर के इन 13 शहरों में सबसे पहले में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। ये शहर हैं अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे हैं।
सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी। ये सेवाएं बहुत जल्द उपलब्ध होने वाली हैं। कहा जा रहा है इस साल के दिवाली तक 5G सेवाओं का तोहफा मिल सकता है। 5G नीलामी 26 जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी है। यह नीलामी 72 GHz से ज्यादा स्पेक्ट्रम की 20 साल की वैधता अवधि के साथ होगी। नीलामी अलग-अलग लो (600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज), मिड (3300 मेगाहर्ट्ज) और हाई (26 गीगाहर्ट्ज़) फ्रीक्वेंसी बैंड में स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित होने वाली है। सरकार दावा कर रही है कि भारत में 5G की स्पीड 4G से करीब 10 गुना तेज होगी।
अब कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें पहले 5G सर्विस मुहैया कराई जाएंगी। हालांकि, भारत में अभी भी कई ऐसी जगहें हैं जहां पर 4G कनेक्टिविटी भी ठीक प्रकार से नहीं चलती है।
हालांकि, यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हुई कि भारत में सबसे पहले कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर कमर्शियल तौर पर 5G सर्विसेज को शुरू करेगा. ये Jio, Airtel और Vi में से कोई भी हो सकता है।