सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल  : वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने भारत में YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है जो बिना विज्ञापन के वीडियो देखना चाहते हैं, लेकिन फुल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना नहीं चाहते।

इस YouTube Premium Lite प्लान की कीमत ₹89 प्रति माह रखी गई है। यह कीमत स्टूडेंट प्लान के बराबर है, लेकिन इसके फीचर्स थोड़े सीमित हैं। इस प्लान में यूजर्स को गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, न्यूज और अन्य कैटेगरीज के ज्यादातर वीडियो बिना विज्ञापन के देखने की सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने यह बताया कि इस प्लान में सभी वीडियो एड-फ्री नहीं होंगे, बल्कि “most videos ad-free” का विकल्प मिलेगा। यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है, जो सिर्फ कुछ कैटेगरी के वीडियोस पर ध्यान देते हैं और विज्ञापनों से परेशान हैं।

YouTube Premium Lite से जुड़े अन्य फायदे जैसे ऑफलाइन डाउनलोड और बैकग्राउंड प्ले का फिलहाल विवरण कंपनी ने साझा नहीं किया है। हालांकि, यह प्लान भारत में किफायती प्रीमियम विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम YouTube की सब्सक्रिप्शन बेस को बढ़ाने और विज्ञापन अनुभव से परेशान यूजर्स को आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

#YouTubePremiumLite #AdFreeVideos #YouTubeIndia #TechNews