भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके मे स्थित बरखेड़ी फाटक पर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने उसका शव पीएम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे की उसकी पहचान की जा सके। थाना पुलिस ने बताया कि रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी, कि बरखेड़ी फाटक के पास किसी युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर पहुंची ने देखा कि बीच रेलवे ट्रैक पर युवक की चप्पल व्यवस्थित उतरी हुई रखी थी, जबकि कुछ ही दूर पर एक युवक की लाश दो हिस्सों में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मृतक के हुलिये के आधार पर आसपास के लोगों को दिखाते हुए उसकी पहचान के प्रयास किये लेकिन उसकी पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक नीले रंग की आसमानी रंग की जींस और सफेद धारी वाली टीशर्ट पहने हुए है। उसके दाहिने हाथ पर संजय लिखा हुआ है। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।