सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर भोपाल जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल के नगरीय क्षेत्र के 17 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 11 प्रमुख स्थलों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शहर के ऐतिहासिक स्मारकों, प्रमुख चौराहों, घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों से लेकर गांवों के देवस्थलों, तालाबों एवं सामुदायिक परिसरों तक जलने वाले ये दीप सेवा, समर्पण, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प का संदेश देंगे। राजधानी के इन प्रमुख स्थलों पर प्रज्ज्वलित होंगे दीप भोपाल के नगरीय क्षेत्र में भानपुर खंती, राजा भोज प्रतिमा वीआईपी रोड, शहीद द्वार शाहजहानाबाद, मनुआभान टेकरी, रोशनपुरा चौराहा, शौर्य स्मारक, नमो वन लालघाटी, 74 बंगले लिंक रोड,प्रेमपुरा घाट, रानी कमलापति प्रतिमा आर्च ब्रिज, बिड़ला मंदिर, एम्स अस्पताल, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, दुर्गा मंदिर गीतांजलि, ब्रज कॉलोनी करोंद, यूनानी शफाखाना मारवाड़ी रोड तथा शब्बन चौराहा में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। राजधानी के गौरवशाली इतिहास, आस्था, शौर्य और आधुनिक विकास का प्रतिनिधित्व करने वाले इन स्थलों पर जलने वाले दीप पूरे शहर को सेवा एवं सकारात्मकता की एक साझा भावना से जोड़ेंगे।गांवों के देवस्थल, तालाब और सार्वजनिक परिसर भी होंगे रोशन भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत चंदेरी के रामदेव बाबा मंदिर प्रांगण, अरेड़ी के अमृत सरोवर, ईमलिया में तालाब मंदिर के पास, पाटनिया के हनुमान मंदिर, ईंटखेड़ी सड़क में नदी के पास, अमोनी के पटेल बाबा मंदिर, सिकंदराबाद के सामुदायिक शेड, बगरोदा के तालाब मंदिर, बरखेड़ी बाजयाफ्त में तालाब नर्सरी के पास, बरखेड़ा बोन्दर में पाठशाला तालाब के पास तथा फंदा कलां के हरिहर मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशयों, मंदिर परिसरों और सामुदायिक स्थलों पर आयोजित होने वाला दीप प्रज्ज्वलन गांवों को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ते हुए सामाजिक एकता, सामूहिक सहभागिता और ग्राम विकास का संदेश देगा।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवसर #जनभ #नगर