सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण आर कि चौरसिया ने दिया और यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता और रजिस्ट्रार ए कि सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ इस अवसर पर तीन विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए: डिसेबिलिटी इवैल्यूएशन – अरुण राविपति, कार्डियोवैस्कुलर कंडीशन्स के लिए प्रिवेंटिव फिजियोथेरेपी – अजिता मिश्रा मुलिगन तकनीक की मूल बातें – तरुण कुमार एवं डायाफ्राम मसल्स पर मनीष सिंह द्वारा बीपीटी छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही रील मेकिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

पुरस्कार एवं सम्मान समारोह: समारोह के मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण में विभिन्न श्रेणियों में छात्रों को सम्मानित किया गया- अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार: सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों कोउपस्थिति पुरस्कार: पूरे वर्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों कोप्रतियोगिता पुरस्कार: पोस्टर, रील, स्किट और डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #2026 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #सरस