सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भोपाल जिले में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय भोपाल सहित जिले के 31 चिन्हित अस्पतालों एवं ब्लड सेंटरों में इन-हाउस तथा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आउटडोर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान शिविरों के लिए जिला चिकित्सालय भोपाल के साथ बंसल हॉस्पिटल शाहपुरा, न्यू भोपाल ब्लड सेंटर अरेरा कॉलोनी, अर्पण ब्लड सेंटर एमपी नगर, वेद हाईटेक चैरिटेबल ब्लड सेंटर अरेरा कॉलोनी, करोंद ब्लड सेंटर एंड कम्पोनेंट सेंटर, महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, पीपुल्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर भानपुर, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल, एमपी थैलेसीमिया किड केयर सोसायटी, इंदिरा गांधी महिला एवं बाल चिकित्सालय और तत्पर ब्लड एवं कम्पोनेंट सेंटर को चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार सिटी ब्लड सेंटर ऑफ भोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट, जवाहर नेहरू कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, चिरायु हेल्थ एंड मेडिकल, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हमीदिया चिकित्सालय, सेवा ब्लड सेंटर, मानस ब्लड सेंटर एंड कम्पोनेंट सेंटर, जे.के. हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, अपोलो सेज हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सागर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, विजन ब्लड सेंटर, नोबल हॉस्पिटल, कस्तूरबा चिकित्सालय, लाइफ सेवर ब्लड सेंटर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,
लाइफ लाइन ब्लड एंड कम्पोनेंट सेंटर, आरकेडीएफ जाटखेड़ी तथा नवोदय ब्लड सेंटर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं से रक्तदान शिविरों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। नागरिक स्वैच्छिक रक्तदान कर जीवन बचाने की इस जनसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ी देव में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, भीमनगर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं गोदभराई कार्यक्रम होगा। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक टीकाकरण भी किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के साथ स्वैच्छिक रक्तदान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #सहय #आउटड #एमप