सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल का दीक्षांत समारोह प्रातः 10:30 बजे कुशा भाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे, जबकि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के कुलपति के. रंगराजन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर दीक्षांत भाषण देंगे। वहीं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन दीक्षांत उपदेश प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेरिट विद्यार्थियों सहित शोधार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के मेरिट विद्यार्थियों के 96 पंजीयन हुए हैं, जबकि पीएच.डी. के लिए 85 पंजीयन हुए हैं। समारोह में कुल 27 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 प्रायोजित स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा तीन स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। एक स्वर्ण पदक दिलीप सूर्यवंशी द्वारा अपने पिता की स्मृति एवं सम्मान में प्रदान किया जा रहा है। वहीं एक स्वर्ण पदक प्रो. मोना पुरोहित, विभागाध्यक्ष, द्वारा अपने पति स्वर्गीय के.के. शुक्ला की स्मृति में प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के इस गरिमामय दीक्षांत समारोह में उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों के साथ उनके परिजन, विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #बरकतउल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #टरन #शनल