ITDC India e-Press / Agencies

सत्यसाई महिला एवं विधि महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा "साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में महेश श्रीवास्तव, मेंबर – ऑल इंडिया आईटी एसोसिएशन ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड के बारे में छात्राओं एवं स्टाफ को विस्तृत जानकारी दी। कार्तिक पटेल, एथिकल साइबर विशेषज्ञ गोविंदपुरा थाना ने वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों के विषय में रोचक जानकारी देते हुए इनसे सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराया।

कार्यशाला में महाविद्यालय की निदेशक – प्रतिभा सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या – रेणु मिश्रा, विधि महाविद्यालय की प्राचार्या – अंजू वाजपेयी, एथिकल साइबर एक्सपर्ट कार्तिके सिंह , गोविंदपुरा थाना से – नीता ठाकुर एवं शबाना खातून उपस्थित थे । इस कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्ष वैशाली कड़वे के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सहायक प्राध्यापक छाया माखीजानी एवं बबिता साकल्ले का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साइबर सुरक्षा से संबंधित अपने प्रश्न पूछे।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #इबर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #एशन #समय