सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई गाड़ी Maruti Suzuki Victoris लॉन्च की है, जिसने लॉन्च से पहले ही सेफ्टी के मामले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में विक्टोरिस को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह कंपनी की पहली कार है जो लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स के साथ आती है।
क्रैश टेस्ट रिजल्ट की बात करें तो एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) कैटेगरी में Victoris को 32 में से 31.66 पॉइंट हासिल हुए। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में इस कार ने 49 में से 43 अंक बटोरे। यह रिजल्ट साफ दर्शाता है कि विक्टोरिस न केवल वयस्कों बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद सुरक्षित कार है।
इसके अलावा फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में कार ने 16 में से 15.66 पॉइंट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से पूरे 16 पॉइंट स्कोर किए। इसने इसे और भी ज्यादा मजबूत व सुरक्षित साबित किया।
कंपनी ने Victoris को कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है, जिनमें मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS विथ EBD और ADAS लेवल-2 टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ Maruti Suzuki Victoris भारतीय कार बाजार में एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई है।
#MarutiSuzuki #Victoris #CarSafety #BNCAP #5StarRating