सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही Windows 10 का सपोर्ट बंद करने जा रहा है। 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 यूजर्स को कोई सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा। विंडोज 10 अभी भी भारत में करोड़ों कंप्यूटर्स पर चल रहा है, खासकर स्टूडेंट्स, छोटे बिजनेसमैन और पुराने लैपटॉप यूजर्स में यह लोकप्रिय है।
सपोर्ट खत्म होने के बाद ऐसे सिस्टम्स साइबर अटैक्स और सिक्योरिटी रिस्क्स के लिए अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि यूजर्स Windows 10 का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह “at your own risk” होगा।
इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) की सुविधा का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर्स कुछ अतिरिक्त शुल्क के साथ सिक्योरिटी अपडेट्स जारी रख सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे Windows 11 या अन्य नए ऑपरेटिंग सिस्टम में अपडेट कर लें ताकि सिस्टम सुरक्षित रहे।
विशेषज्ञों का कहना है कि पुराने लैपटॉप और पीसी में Windows 11 अपग्रेड नहीं हो सकता, ऐसे में एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स सबसे सुरक्षित विकल्प होंगे। यूजर्स को अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप बनाना और एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर अपडेट रखना भी जरूरी है।
#Windows10 #सपोर्टखत्म #सिक्योरिटीअपडेट #माइक्रोसॉफ्ट #CyberSecurity