आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दल और प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। वहीं युवा संगठन भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के अनोखे उपाए कर रहे हैं। इस मौके पर सेवा संकल्प युवा संगठन भोपाल ने रविवार को स्लोगन लिखी पतंगे उड़ाई।

संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि राजधानी भोपाल का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव में काफी कम था, इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने इस बार अनोखा तरीका अपनाया है,जिससे लोग प्रेरित होकर अधिक से अधिक मतदान करें। बरखेड़ी क्षेत्र के युवाओं ने जहांगीराबाद, बरखेड़ी, पुल बोगदा, ऐशबाग सहित कई क्षेत्रों में स्लोगन लिखी पतंगे उड़ाई।

पतंगों पर लिखे स्लोगन

भोपाल करेगा वोट, लोकतंत्र का पर्व मनाए, हम करेंगे वोट, वोट करें जिद करें जैसे स्लोगन संगठन के युवाओं ने ही पतंगों पर लिखे। इस मौके पर यश जैन, प्रभात कुशवाह, प्रिंस मालवीय, उदित मौर्या, दीपक साकरे मौजूद रहे ।