सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल। गलत चीज का लालच बुरा होता है लेकिन अगर हम अच्छी जिंदगी, बेहतर सेहत, अच्छे जाॅब और समाज में अच्छी प्रतिष्ठा का लालच करें तो यह बुरा नहीं है। अक्सर किसी बाहरी प्रभाव से भी हमारे भीतर बदलाव आ सकता है। बेहतर चीजों को देखते हुए, उन्हें समझते हुए हम बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी भी तरह से ऊंचाई तक जाने के लिए हमको हल्का होना होगा। अपनी किसी पुरानी गलत को छोड़ सकते हैं, किसी गलत विचार या गलत ढंग को छोड़ सकते हैं तभी हम आगे बढ़ सकते हैं।
ये बातें एमसीयू में टेड टॉक के समापन के अवसर पर आज के सत्र प्रथम वक्ता मोटिवेशनल गुरू राजीव अग्रवाल ने कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमारे जीवन के मैनुएल्स नहीं होते हैं। अक्सर लाइफ के मैनुएल्स हम खुद ही तय करते है। इसलिए जीवन के बारे में भी हमें नए तरीके से सोचना होगा। हमारे साथ कौन कैसा व्यवहार करेगा यह हमारे हाथ में नहीं है। लेकिन हम अगर सही से बर्ताव करें तो लोग भी हमारे साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। इसलिए कुछ अच्छे परिणामों के लिए हम स्वयं पर कुछ काम कर सकते हैं। अपनी कुछ बातों को नियंत्रित कर हम अपने जीवन में बहुत कुछ बदल सकते हैं। खुद से जुड़ी पांच बातें नियंत्रित कर हम इन बदलावों को देख सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि छोटी-छोटी सी बातें नियंत्रित कर अपने जीवन में बहुत कुछ बदल सकते हैं।

माउथ कंट्रोल हमारी खराब बातें किसी को भी बुरी लग सकती हैं। खराब शब्द लोगों को अच्छे नहीं लगते हंै। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखकर हम बहुत कुछ बदल सकते हैं। अच्छा बोल कर चीजें बेहतर कर सकते हैं। मूड कंट्रोल:अक्सर खराब मूड हमारे काम बिगाड़ देता है। तो मूड को नियंत्रित कर हमारा मन भी शांत रहेगा और जो भी काम हम करेंगे उसके परिणाम भी अच्छे आएंगे। माइंड कंट्रोल उन्होंने कहा कि अपने मस्तिष्क को नियंत्रित करने से हम बहुत अच्छी तरह काम कर सकते हैं। अपने मन को फोकस कर हर काम में 100 प्रतिशत इनपुट दें। मन को धैर्य भी सिखाएं। मनी कंट्रोल पैसे को नियंत्रित करें। इसे सही ढंग से कमाएं। याद रखें कि अच्छा करने के लिए नीयत अच्छी चाहिए। अच्छे काम पर अपना पैसा खर्च करें।मैनर्स कंट्रोल हमारे तौर-तरीके किसी को भी हमारी परवरिश के बारे में बता देते हैं। इसलिए अपने मैनर्स हमेशा अच्छा रखें। नम्र रहे और प्लीज, सॉरी और थैंक यू जैसे शब्द अगर हमारी जिंदगी में शामिल नहीं है तो हमें खुद के बारे में सोचना होगा। मोबाइल कंट्रोल इन दिनों मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसलिए इस पर किये जाने वाली एक्टिविटीज को भी नियंत्रित करें।

दूसरे सत्र में रेखी फाउंडेशन की हैप्पीनेस कोच ऋतु पांडे शर्मा ने सजग और चैतन्य रहकर जीवन जीने के गुर और उसके फायदे बताए। उन्होंने कहा कि हमारा मस्तिष्क असीम संभावनाओं से भरा है। आप जो कुछ भी करते हैं वो सारे काम एक आदत बनकर और हमारे व्यवहार का पैटर्न भी तय करते हैं।उन्होंने रोचक कहानियों के माध्यम से बताया कि माइंडफुलनेस क्या है और कैसे हम नकारात्मक विचारों के आने के समय खुद को उनसे बचा सकते हैं। अपनी सोच में बदलाव लाकर हम व्यक्तित्व में बदलाव ला सकते हैं। जीवन है तो समस्या भी होगी और समस्या है तो समाधान भी होगा। अपने आप से पूछिए क्या जीवन की भागदौड़ में हम कोई भी कदम उठाने से पहले सोचते हैं, विचार करते हैं या ठहरते हैं? अगर नहीं तो हमें एक पॉज लेने की जरुरत है। किसी भी घटना या व्यक्ति या बात पर रिएक्ट करने के बजाय रिस्पॉन्स देने को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि हम सभी खुश रहना चाहते हैं लेकिन खुशी कोई मंजिल नहीं बल्कि एक यात्रा है उस यात्रा का ही दूसरा नाम माइंडफुलनेस है। हमारे भीतर हजारों विचार जन्म लेते हैं लेकिन उनमें से उपयोगी कितने हैं यह हम नहीं जानते। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर हम भीतर से शांत और संतुष्ट नहीं हैं तो जरूर हमारे जीवन जीने की शैली में कोई कमी है ऐसे में माइंडफुलनेस ही हमें बचा सकता है। छोटे से छोटे काम को भी पूरी अवैयरनेस के साथ करना चाहिए। एक बार हमारी मस्तिष्क की तरंगे सकारात्मकता के लिए प्रशिक्षित हो गई तो वह वातावरण से भी अच्छी तरंग ही आकर्षित करेंगी। सजग हो कर जीने से मानस में शांति होगी और मानस शांत होगा तो वही शांति व्यवहार में दिखाई देगी। …
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एमस #एनएन #टवर #आईट #गलत #अगर #हतर #एमसयमत