सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोकसेवकों में सेवा भाव की संस्कृति को आत्मसात करने तथा लोक-केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को विकसित करने के उद्देश्य से व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इला तिवारी के मार्गदर्शन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, भोपाल द्वारा ई-दक्ष केंद्र, भोपाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक अभियोजन संचालनालय, मध्यप्रदेश के उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकसेवा में कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भाव तथा नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं बेहतर सेवा-प्रदाय सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #तहत #एनएन #टवर #आईट #करन #अवध #गदर #ईदकषक