सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय, भोपाल के अंग्रेजी विभाग एवं साहित्यिक समिति द्वारा दो दिवसीय वार्षिक साहित्यिक महोत्सव ‘एथेना 2026’ का सफल आयोजन किया गया। “महाकाव्यों की गूँज: जहाँ कहानियाँ गूँजती हैं और विरासत जीवंत रहती है” विषय पर आधारित इस महोत्सव में नृत्य, नाटक, पात्र-अभिनय और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से साहित्यिक कथाओं की निरंतर प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम दिवस भारतीय महाकाव्यों पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें स्त्री पात्रों के दृष्टिकोण, भावनाओं और संघर्षों को केंद्र में रखा गया। जान्हवी खरे ने द्रौपदी, जागृति तिवारी ने अंबा, अक्षिता सिंह ने गांधारी, शीमा रईस ने सत्यवती, प्रज्ञा जैन ने गंगा और उष्मा ने हिडिंबा की भूमिका निभाई। छात्राओं ने इन पात्रों के माध्यम से पारंपरिक आख्यानों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया। नृत्य और नाटकीय अभिव्यक्ति के जरिए उन्होंने इन पात्रों के अनुभवों, भावनाओं और संघर्षों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर साकार किया।

सरोजिनी नायडू महाविद्यालय में एथेना 2026 महोत्सव आयोजित

इसके पश्चात ‘साहित्यिक रूपांतरण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने साहित्यिक एवं महाकाव्यीय पात्रों की वेशभूषा धारण कर उनके संवादों, विचारों, भावनाओं और अंतर्द्वंद्वों को मंच पर अभिव्यक्त किया। इस गतिविधि ने छात्राओं को साहित्यिक पात्रों को रचनात्मक दृष्टिकोण से समझने तथा अपनी अभिनय क्षमता के माध्यम से उन्हें जीवंत बनाने का अवसर प्रदान किया।

सरोजिनी नायडू महाविद्यालय में एथेना 2026 महोत्सव आयोजित

महोत्सव के दूसरे दिन अंतरमहाविद्यालयीन पात्र-अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं को साहित्यिक पात्रों के माध्यम से अपनी अभिनय प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #2026 #एनएन #टवर #आईट #सफल #रहत #रथम #सरजनन