सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल:आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता के प्रति जागरूकता तथा वन्यजीवों से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी को जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए विभिन्न रोचक, ज्ञानवर्धक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में वन्यजीव सप्ताह समारोह का आयोजन

वन्यजीव सप्ताह समारोह के अंतर्गत “मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान” विषय पर ओपन हाउस क्विज का आयोजन किया गया। क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों, वहां पाए जाने वाले प्रमुख वन्यजीवों, जैव विविधता तथा प्राकृतिक धरोहर के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिला। विद्यार्थियों एवं आम आगंतुकों ने क्विज में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के दौरान “बायोअकॉस्टिक्स एवं ध्वनि” विषय पर विशेष विज्ञान प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को वन्यजीवों द्वारा उत्पन्न विभिन्न प्रकार की ध्वनियों, उनके संचार में महत्व तथा वन्यजीवों के व्यवहार को समझने में ध्वनि की भूमिका के बारे में वैज्ञानिक एवं रोचक तरीके से जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए वन्यजीवों एवं विभिन्न जीव-जंतुओं पर आधारित हैंड्स-ऑन गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में प्रतिभागियों ने स्वयं प्रयोग एवं गतिविधियों में भाग लेते हुए जीव-जंतुओं की संरचना, विशेषताओं एवं उनके जीवन से जुड़ी वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने का अवसर प्राप्त किया।

आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में वन्यजीव सप्ताह समारोह का आयोजन

वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, परिवारों एवं आम आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को वन्यजीवों एवं जैव विविधता के वैज्ञानिक पहलुओं को समझने के साथ-साथ प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में वन्यजीव सप्ताह समारोह का आयोजन

आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरणीय जागरूकता तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र द्वारा भविष्य में भी विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण से संबंधित ऐसे इंटरैक्टिव एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #जनस #आमजन #उनक #वरण #आचलकव