सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत गुरुवार को भी पूरे मध्य प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजधानी भोपाल, इंदौर, रीवा, देवास, कटनी, शहडोल और छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लोगों काफी उत्साह है। यात्रा के दौरान पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। यात्रा के दौरान सभी पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।
भोपाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 57 पिपलिया पेंदे खां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। कैंप में आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला योजना, सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में हितग्राहियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसीतरह इंदौर के जोन के जनता कॉलोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। हितग्राहियों के आवेदन भी लिए गए और मौके पर निराकरण भी किया गया।
इसी तरह छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सतना, दमोह, सागर, शहडोल, अनूपपुर, विदिशा, सीहोर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां पर लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही इन कार्यक्रमों में शिविर लगाकर हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। हितग्राहियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।