आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूरे मध्य प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजधानी भोपाल, इंदौर, रीवा, देवास, कटनी, शहडोल और छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लोगों काफी उत्साह है। यात्रा के दौरान पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। यात्रा के दौरान सभी पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।
इंदौर में वार्ड नंबर 74 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी शामिल हुए। कार्यक्रम पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, पीएम स्वरोजगार योजना समेत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। हितग्राहियों के आवेदन भी लिए गए और मौके पर निराकरण भी किया गया। सीहोर जनपद की ग्राम पंचायत दोराहा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक सुदेश राय शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा हितग्राहियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का अच्छा माध्यम है।
इसी तरह छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सतना, दमोह, सागर, शहडोल, अनूपपुर, विदिशा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां पर लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही इन कार्यक्रमों मं शिविर लगाकर हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। हितग्राहियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। कटनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।