सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : :मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विजेंद्र सिंह ,विभाग अध्यक्ष मानसिक स्वास्थ्य विभाग, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल उपस्थित रहेl कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग द्वारा किया गया l इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारी शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l डॉ. विजेंद्र सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा कि आजकल छात्रों में तनाव बढ़ता जा रहा है और मानसिक रोग का सबसे बड़ा कारण तनाव हैl उन्होंने तनाव और उसके कारणों की विस्तार में चर्चा की l उन्होंने बताया कि व्यक्ति तनाव के समय किस-किस प्रकार से प्रतिक्रिया करता है l उन्होंने कहा कि लंबे समय तक यदि कोई व्यक्ति तनाव से ग्रसित रहता है तो यह अवसाद में बदल जाता हैl उन्होंने तनाव के प्रमुख स्रोतों जैसे व्यवसाय सम्बन्धी तनाव, कार्य स्थल से संबंधित तनाव और आसपास के लोगों के कारण उत्पन्न हुए तनाव के बारे में विस्तार से चर्चा कीl डॉ. विजेंद्र ने विशेष तौर पर विद्यार्थियों के तनाव के संबंध में विशेष प्रकाश डालाl उन्होंने कहा विद्यार्थियों में असफलता का डर और माता-पिता की अपेक्षाओं का दबाव उनके तनाव का प्रमुख कारण बनता है l उन्होंने कहा कि तनाव के कई सारे प्रभाव होते हैं l मानसिकता पर प्रभाव होता है ,शरीर पर प्रभाव होता है और सामाजिक संबंधों पर इसका प्रभाव होता हैl तनाव की वजह से व्यक्ति की कार्य क्षमता काफी हद तक प्रभावित होती है l डॉ. विजेंद्र सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों के साथ चर्चा की और तनाव प्रबंधन के तौर तरीकों को समझायाl उन्होंने कहा कि तनाव प्रबंधन के लिए हमें अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना होगा l नियमित व्यायाम, योग और ध्यान इस दिशा में अच्छे परिणाम दे सकते हैं l उन्होंने कहा कि तनाव कम करने के लिए कभी भी हमें नशे का उपयोग नहीं करना चाहिए और यदि फिर भी हमें जरूरत पड़े तो मनोचिकित्सक के पास उपचार के लिए जाने में कभी नहीं हिचकना चाहिए l इस अवसर पर एम.एड. विशेष शिक्षा के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये और अपनी शंकाओं का उन्मूलन कियाl इस अवसर पर तनाव कम करने के लिए एक व्यवहारिक प्रक्रिया भी समझाई l
इसके पूर्व कार्यक्रम में स्वागत भाषण विशेष शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. हेमंत केसवाल ने दिया उन्होंने कहा कि लोग मानसिक स्वास्थ्य की जांच अपनी खुशी से नहीं करते l अधिकतर लोग तब जाते हैं जब यह मानसिक स्वास्थ्य की समस्या अति गंभीर हो जाती है l डॉ. केसवाल ने कहा कि आजकल हर व्यक्ति तनाव में रहता है लेकिन एक अनुपात में तनाव तो ठीक है जब तनाव सीमा से अधिक हो जाता है तो यह एक गंभीर मानसिक अवस्था हो जाती हैl आज की ज्वलंत समस्या ये है कि इसका प्रबंधन किस प्रकार किया जाए l कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षक सुरेंद्र गौतम द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ऑफ़ प्रैक्टिस डॉ. बृजभूषण शर्मा द्वारा किया गया l डॉ. शर्मा ने कहा कि जीवन में संतुलन और कार्य के प्रति हमारा नजरिया ही हमें मानसिक रूप से कमजोर या मजबूत करता है l
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #अवसर #उपस #अपन #आजकल #भजमक