सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता से बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो देश के हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का भुगतान किया जाएगा। ट्रंप ने इसे “ट्रंप डिविडेंड” बताया है।
ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के मिडटर्म कन्वेंशन में कहा कि यह भुगतान अमेरिका की मजबूत आर्थिक स्थिति और उनकी सरकार की सफलता के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने योजना को लागू करने का विस्तृत तरीका या इसके लिए धन कहां से आएगा, इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ यह शर्त रखी कि मिलने वाली रकम अमेरिका के भीतर ही खर्च की जानी चाहिए।
रिपोर्टों के अनुसार, करीब 1.2 से 1.35 ट्रिलियन डॉलर तक की लागत वाली इस योजना के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत पड़ सकती है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संकेत दिया है कि अमीर अमेरिकियों को भुगतान से बाहर रखा जा सकता है और टैरिफ से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, मौजूदा टैरिफ आय इतनी बड़ी राशि के भुगतान के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #रपत #जनत #अगर