आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखंड भारत मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मिशन ने रविवार को भोपाल के अशोका गार्डन में गरीब परिवारों को मुफ्त राशन और कपड़े बांटे। इस मौके पर संगठन के सदस्य इब्राहिम, जीशान, असलम, शेख वाजिद , एएसआई जफर खान सहित विद्या और उनके पति मौजूद रहे ।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सर्दी के मौसम में आसपास के ज़रुरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और राशन की व्यवस्था करें। प्रभारी संतोष ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति भोजन औऱ कपड़े से वंचित ना रहे। कई बार ज़रुरतमंद व्यक्ति मदद मांगने में संकोच करता है ऐसी स्थिति में संगठन के सदस्य मिलकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी मदद करें।

कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध चुनाव आयोग में अधिकारियों को धमकाने की शिकायत किए जाने के बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आचार संहिता के नाम पर अधिकारियों द्वारा कुछ जिलोंं में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के दो पहिया वाहनों और घरों में स्वेच्छा से लगाए जाने वाले झंडे को हटाने के मामले में आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने की शिकायत की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से मुलाकात और शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा जो झंडे लगाए जा रहे हैं, उसे कुछ जिलों में चुनाव अधिकारियों द्वारा हटाने का काम किया गया है। चुनाव आयोग ने पिछले चुनाव में कहा था कि कार्यकर्ता अपनी सहमति से घर पर या वाहनों में झंडा लगा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पर सहमति जताई है और इसे लागू करने में जो अवरोध आया है, उसके मामले में स्पष्टीकरण जारी करेंगे और जिन जिलों कार्रवाई की गई है उन जिलों से जवाब भी तलब करेंगे। यादव ने कहा कि इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन से वे आश्वस्त हैं कि जल्द ही कार्यकर्ताओं को अपने दो पहिया वाहनों पर और घरों में स्वेच्छा से झंडे लगाने की छूट मिलेगी। यादव के साथ बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे थे।

दीवार लेखन को लेकर भी शिकायत

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी ने वाहनों और घरों में झंडे लगाने के साथ घरों में दीवार लेखन के मामले में भी संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही को गलत बताया है। इसमें यादव व भाजपा नेताओं चुनाव आयोग के उस सर्कुलर का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि निजी भवन पर भवन स्वामी की सहमति से दीवार पर चित्र बनाने व दीवार लेखन का काम किया जा सकता है। इसके लिए चुनाव अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने के पहले भवन स्वामी से जानकारी लेना चाहिए कि दीवार पर बनाए गए चित्र या दीवार लेखन के लिए पार्टी की ओर से उनकी अनुमति ली गई है या नहीं ली गई है। अगर नहीं ली गई है तो हटाने की कार्यवाही की जानी चाहिए।

कल अमित शाह के विरुद्ध शिकायत की थी कांग्रेस ने

उधर कांग्रेस ने रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध शिकायत की थी। कांग्रेस की ओर से जेपी धनोपिया समेत अन्य कांग्रेस जनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास जाकर लिखित में शिकायत की थी कि शाह अधिकारियों कर्मचारियों को खुलेआम धमका रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। सीईओ एमपी इलेक्शन ने भी जांच के बाद कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया है।