
शिखर धवन ने वनडे करियर की 38वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना किया और 9 चौके जमाए। वहीं, शुभमन गिल ने वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्का जमाया।भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रेजिस चकाब्वा ने बनाए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। वहीं, ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगरावा ने भी जिम्बाब्वे के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 9वें विकेट के लिए 65 गेंद में 70 रन जोड़े।जिम्बाब्वे को लगे शुरुआती झटके
सातवें ओवर की चौथी गेंद पर इनोसेंट काइया को दीपक चाहर ने विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने नौवें ओवर की पहली गेंद पर तड़िवानाशे मारुमनी को भी कॉट बिहाइंड करा दिया। मोहम्मद सिराज ने शॉन विलियम्स का विकेट लिया।