सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स में भारत की खराब शुरुआत, पहले मैच में मिली हार
एशियन गेम्स 2026 में भारत के अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही। पुरुषों की सॉफ्ट टेनिस टीम को ग्रुप सी के मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। यह एशियन गेम्स में भारत का पहला मुकाबला था।
मुकाबले की शुरुआत पुरुष युगल मैच से हुई, जहां जय मीना और योगेश चौधरी की भारतीय जोड़ी को काई-वेन यू और वेई-चिएह लिन की जोड़ी ने 5-0 से हराया। इसके बाद एकल मुकाबले में भारत के आर्यन ठाकुर को यू-सांग चांग के हाथों 1-4 से हार मिली। इस नतीजे के साथ चीनी ताइपे ने मुकाबले में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली।
इसके बाद दूसरे युगल मुकाबले में अनिकेत पटेल और ओम यादव की भारतीय जोड़ी भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। चीनी ताइपे की पो-यी चेन और यू-ह्सुन चेन की जोड़ी ने यह मुकाबला 5-1 से अपने नाम किया। इस तरह चीनी ताइपे ने भारत को 3-0 से हराकर मुकाबला जीत लिया।
भारत अब ग्रुप सी में अपने अगले मुकाबले में मंगोलिया का सामना करेगा। टीम की कोशिश अगले मुकाबले में वापसी करने की होगी। वहीं, एशियन गेम्स में भारत की अन्य स्पर्धाओं में भी मुकाबले जारी हैं। महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #पहल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #जनक