सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में ट्रेविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 84 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 356 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 84 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने महज 75 गेंदों में शतक पूरा किया, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का सबसे तेज वनडे शतक है। कप्तान मिचेल मार्श ने 53 और कूपर कॉनॉली ने 78 रन बनाए।

357 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 48.3 ओवर में 272 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, कूपर कॉनॉली, मैट रेनशॉ और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट लिए।

हेड को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 20 सितंबर को हरारे में खेला जाएगा।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #शतक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #वनड #पहल