सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगरकर ने चीफ सिलेक्टर पद छोड़ने की जताई इच्छा, BCCI को चिट्ठी

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने कार्यकाल के बाद पद पर आगे बने नहीं रहने की इच्छा बता दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, अगरकर ने बोर्ड को इस संबंध में संवाद किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त होना है। अगरकर ने जुलाई 2023 में भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला और 2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी तथा 2026 टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

रिपोर्टों के अनुसार, अगरकर को अपने कार्यकाल में एक साल का विस्तार मिलने की संभावना थी, लेकिन उन्होंने आगे जारी रहने में रुचि नहीं दिखाई। हाल में रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चयन समिति और बीसीसीआई के बीच मतभेदों की भी रिपोर्ट सामने आई थी। हालांकि अगरकर के पद छोड़ने का आधिकारिक कारण बोर्ड की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है। बीसीसीआई अब नए मुख्य चयनकर्ता की तलाश की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। मीडिया रिपोर्टों में पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल और मौजूदा चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा के नाम संभावित विकल्पों के तौर पर सामने आए हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि अगरकर के भविष्य पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #अगरकर #Bcci #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #चयन