सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरारे में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 271 रन बनाए थे। कप्तान सिकंदर रजा ने नाबाद 81, क्रेग एर्विन ने 59 और इनोसेंट कैया ने 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड 6 और कप्तान मिचेल मार्श 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 102 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। हालांकि इंग्लिस के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में फंस गया और उसके नौ विकेट गिर चुके थे।

ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। नाथन एलिस ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और फिर स्पेंसर जॉनसन के साथ मिलकर लक्ष्य के करीब पहुंचे। एलिस ने नाबाद 36 रन बनाए और अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी रन लेकर ऑस्ट्रेलिया को 272/9 तक पहुंचा दिया।गेंदबाजी में भी एलिस प्रभावी रहे और उन्होंने 50 रन देकर तीन विकेट लिए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने चार विकेट लिए, लेकिन आखिरी पलों में ऑस्ट्रेलिया को रोक नहीं सके। इंग्लिस की शतकीय पारी और एलिस की नाबाद पारी ने ऑस्ट्रेलिया को बेहद रोमांचक जीत दिलाई।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #शतक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #वनड #पहल