सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब भारतीय टीम का सामना मंगलवार, 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा। फाइनल निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। यह एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में पहला शतक भी रहा। स्मृति मंधाना ने 37 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 81 रन पर ऑलआउट हो गई। नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि श्री चरणी को दो विकेट मिले। भारत ने 114 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने नाबाद 83 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने 178 रन का लक्ष्य 13 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। अब भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #इनल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #जगह