ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल:

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों अपने जन्मदिन के एक खास वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सारा ने 12 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मनाया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसी मजेदार बातें भी हुईं, जिन्होंने प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया।

वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर की सास और सानिया चंडोक की मां गौरिका घई चंडोक ने सारा के लिए खास इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस साल उनके घर जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजें और सारा उन बच्चों की बुआ बनें। इस पर सारा ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें खुशी होगी। गौरिका की इस शुभकामना के बाद वीडियो में पारिवारिक माहौल और भी दिलचस्प हो गया।

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने भी अपनी ननद के लिए खास इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि सारा को एक अच्छा जीवनसाथी मिले, जो मुंबई के पेरी क्रॉस रोड पर रहता हो, ताकि वह शादी के बाद भी परिवार के करीब रह सकें।

वहीं, पिता सचिन तेंदुलकर ने भी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें कोई दिलचस्प और अच्छा जीवनसाथी मिले। मां अंजलि ने सारा की खुशियों और सपनों के पूरे होने की कामना की। वीडियो में भाई अर्जुन का छोटा-सा जवाब भी चर्चा में रहा। परिवार की इन मजेदार और भावुक शुभकामनाओं ने सारा के जन्मदिन को खास बना दिया।


Hashtags: #Health #Bhopal #सारा #तेंदुलकर #जन्मदिन #शादी #जुड़वां #बच्चों #चर्चा #सारातेंदुलकरकेजन्मदिन