सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के एथलीट्स कमीशन के लिए पीवी सिंधु और मीराबाई चानू समेत 10 खिलाड़ियों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन पदों के लिए 3 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन दो खिलाड़ियों के नामांकन वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की संख्या घटकर उपलब्ध 10 सीटों के बराबर रह गई। इसके चलते मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी। पूर्व एथलीट सुधा सिंह ने सोमवार देर रात अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी, जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत पहले ही चुनावी दौड़ से हट गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर संजय के. श्रीवास्तव ने मंगलवार को सभी 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नई कमेटी का कार्यकाल 2026 से 2030 तक रहेगा।
कमीशन में पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष सदस्यों में हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर, तैराक साजन प्रकाश और कैनोइंग-कयाकिंग खिलाड़ी मनजीत सिंह हैं। महिला सदस्यों में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, तलवारबाज भवानी देवी और तीरंदाज एल. बॉम्बायला देवी शामिल हैं।
अब 7 नवंबर को एथलीट्स कमीशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। दोनों पदों में एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसके अलावा आयोग के दो सदस्य भारतीय ओलंपिक संघ की जनरल बॉडी में प्रतिनिधित्व करेंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष IOA की कार्यकारी परिषद के सदस्य भी बनेंगे। ये प्रतिनिधि 5 दिसंबर को होने वाले IOA कार्यकारी परिषद के चुनाव में भी भाग लेंगे।
Hashtags: #Sports #Bhopal #सिंधु #चानू #समेत #खिलाड़ी #Ioa #एथलीट्स #कमीशन #सिंधुचानूसमेत10