सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर पीली जर्सी में टीम के साथ नजर आ सकते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले फ्रेंचाइजी के कोचिंग सेटअप से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। रैना ने खुलासा किया कि वह इस संबंध में CSK प्रबंधन से बात कर चुके हैं और अब फैसला फ्रेंचाइजी को लेना है।

रैना ने यह बात पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि वह टीम के साथ किसी भी भूमिका में काम करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ रहना और टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद करना है। रैना के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, विश्व कप और आईपीएल में लंबे अनुभव से उन्होंने दबाव में खेलने और बड़े मुकाबलों को संभालने की कला सीखी है। वह यही अनुभव युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहते हैं।

धोनी के साथ चार खिताबी जीत का हिस्सा रहे रैना रैना CSK के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 11 सीजन खेले और 176 मैचों में 4,687 रन बनाए। वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010, 2011, 2018 और 2021 में टीम की खिताबी जीत का हिस्सा रहे। इसी वजह से उन्हें चेन्नई के प्रशंसक 'चिन्ना थाला' के नाम से भी जानते हैं।

टीम के पुनर्निर्माण के लिए दिए सुझाव रैना ने CSK को टीम मजबूत करने के लिए तीन सुझाव भी दिए हैं। उनके मुताबिक, टीम को पावरप्ले में विकेट लेने वाला स्पिनर, एक प्रभावी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज और निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकने वाला ऑलराउंडर चाहिए। उन्होंने नए मुख्य कोच जहीर खान और उनके सहयोगी स्टाफ को पर्याप्त समय देने की भी वकालत की है। रैना चाहते हैं कि नए कोचिंग स्टाफ को कम से कम तीन साल का कार्यकाल मिले, ताकि टीम में भरोसा और स्थिरता विकसित हो सके। फिलहाल CSK ने रैना की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में उनकी कोचिंग भूमिका पर अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी प्रबंधन को ही करना है।


Hashtags: #Sports #Bhopal #सुरेश #रैना #Csk #मांगी #कोचिंग #जिम्मेदारी #सीएनएन #सुरेशरैनानेCSK